क्रिकेट

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी सुधारने के लिए तैयार हो गया 110 की औसत वाला धाकड़ बल्लेबाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 01:49 PM IST

Ind vs Aus: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक खेले गए दो मैचों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पूरी तरह से फेल रहे हैं। तीसरे टेस्ट में टीम वापसी कर सके इसके लिए ऑस्ट्रेलिया का पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने मदद के लिए हामी भर दी है। 2001 में सबसे सफल रहे मैथ्यू हेडन ने कहा कि वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Image

विकेट लेने के बाद खुशी मनाते रवींद्र जडेजा

Photo : Twitter

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अब तक हुए दो मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही है। खासतौर से दिल्ली टेस्ट में तो स्पिन अटैक के सामने टीम एक सेशन भी नहीं झेल पाई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट से पहले इसका हल मिलता दिख रहा है। दरअसल भारत दौरे पर सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की मदद के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा 'वह ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को बेहतर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और टीम जब चाहे उनसे कांटैक्ट कर सकती है।

पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने दिया सुझाव

पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने टीम मैनेजमेंट को सुझाव दिया था कि वह हेडन की मदद ले सकते हैं। 2001 भारत दौरे पर हेडन सबसे सफल रहे थे। उन्होंने स्टीव वॉ की कप्तानी में उस दौरे पर 110 की औसत से रन बनाए थे। उन्होंने 3 मैच की 6 इनिंग में 66.30 की स्ट्राइक रेट से 549 रन बनाए थे।

इसके अलावा हेडन 2004 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का भी हिस्सा थे, जिसने 1969 के बाद से भारत में कोई सीरीज जीती थी। हेडन ने कहा कि इसके लिए निश्चितरुप से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कोई पैसे नहीं लेंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्र्यू मैकडॉनल्ड ने कहा था कि यदि टीम का कोई भी खिलाड़ी मैथ्यू हेडन से किसी तरह की मदद लेना चाहते हैं तो वह पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।

मैथ्यू हेडन का टेस्ट करियर

मैथ्यू हेडन के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 1994-2009 के बीच 103 टेस्ट मैच में 50.73 की औसत से 8,626 रन बनाए हैं। उनके नाम 30 शतक और 29 अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने दो बार दोहरी सेंचुरी भी जड़ी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article