न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने अचानक किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान। आखिरी बार वो न्यूजीलैंड के लिए साल 2022 में खेलते नजर आए हैं।

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की लेकिन यह 38 वर्षीय खिलाड़ी दुनिया भर की टी20 लीग में खेलना जारी रखेगा। आखिरी बार 2022 में न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले गुप्टिल वर्तमान में इस सत्र के सुपर स्मैश में ऑकलैंड एसेस का नेतृत्व कर रहे हैं।

Martin Guptill

मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के लिए खेले 367 मैच

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक बयान में गुप्टिल ने कहा,'तब मैं बच्चा था तो न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा मेरा सपना था। मैं अपने देश के लिए 367 मैच खेलने से भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं। मैं उन यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा जो मैंने शानदार खिलाड़ियों के साथ खेलकर बनाई हैं।'

End of Feed