मुंबई के कोच ने बताया क्या आईपीएल के दौरान दिया जा सकता है रोहित शर्मा को आराम?

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 29, 2023, 02:41 PM IST

मुंबई इंडियन्स के नए कोच मार्क बाउचर ने बताया है कि कब और किस परिस्थिति में रोहित शर्मा को आईपीएल 2023 के दौरान आराम दिया जा सकता है।

मुंबई: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने बुधवार को कहा कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लीग चरण के दौरान रोहित शर्मा को आराम देने में कोई समस्या नहीं होगी बशर्ते कप्तान बल्ले से फॉर्म हासिल करने में सफल रहे। मुंबई इंडियंस पिछले साल खराब प्रदर्शन के बाद वापसी के लिए बेताब होगी। टीम पिछले सत्र में 10 टीमों के आईपीएल में आखिरी स्थान पर रही थी।

Rohit-Sharma-Mark-boucher

रोहित शर्मा और मार्क बाउचर (Mumbai Indians)

मुंबई इंडियंस इस सत्र का आगाज दो अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ करेगी। रोहित इस साल अक्टूबर नवंबर में होने वाले विश्व कप के दौरान भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे और ऐसे में खिलाड़ियों और विशेष रूप से रोहित के कार्यभार प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जाएगा। रोहित से यहां संवाददाता सम्मेलन में जब कुछ मैचों में विश्राम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल को बाउचर की ओर मोड़ दिया।

End of Feed