भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाला खिलाड़ी फिक्सिंग में फंसा, जानें कहां से हुआ गिरफ्तार

Manjot Kalra Fixing: गिरफ्तारी LPL 2026 के छठे सीजन के उद्घाटन मैच से ठीक कुछ घंटे पहले की गई। पुलिस ने कालरा के साथ उनके सहयोगी युवराज पुष्पा को भी गिरफ्तार किया है। 27 साल के मनजोत कालरा मौजूदा समय में LPL की फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के को-ऑनर हैं।

Manjot Kalra Fixing: भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाला एक युवा सितारा अब भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गया है। टीम इंडिया को साल 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने वाले मनजोत कालरा को श्रीलंका में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर लंका प्रीमियर लीग (LPL) में एक खिलाड़ी को रिश्वत देने की कोशिश का आरोप है। 27 साल के मनजोत कालरा मौजूदा समय में LPL की फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के को-ऑनर हैं। श्रीलंका पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट, जो खेल से जुड़े अपराधों की जांच करती है, ने उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तारी LPL 2026 के छठे सीजन के उद्घाटन मैच से ठीक कुछ घंटे पहले की गई। पुलिस ने कालरा के साथ उनके सहयोगी युवराज पुष्पा को भी गिरफ्तार किया है।

Manjot

मनजोत कालरा (फोटो साभार- X/BCCI)

कोर्ट ने 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

कोर्ट में पेश किए जाने के बाद मजिस्ट्रेट ने दोनों को 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कालरा ने LPL से जुड़े एक खिलाड़ी को पैसे का ऑफर दिया था। जिस खिलाड़ी को रिश्वत देने की कोशिश की गई, उसने करीब 10 दिन पहले ही इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी थी। इस मामले में श्रीलंका के इंटरनेशनल खिलाड़ी भानुका राजपक्षे, अविष्का फर्नांडो, दुनिथ वेलालागे समेत दो अन्य प्लेयर्स ने शिकायत दर्ज कराई थी।

End of Feed