एक रात पहले आया था शमी के 7 विकेट लेने का सपना, ट्वीट ने मचाई सनसनी

Mohammed Shami: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के बाद एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल यह ट्वीट मोहम्मद शमी के प्रदर्शन को लेकर है जिसमें उनके प्रदर्शन पर बात की गई है। आखिर क्यों यह ट्वीट फैंस के बीच वायरल हो रहा है, इसके लिए पढ़ें पूरी खबर।

मुंबई के वानखेड़े में जो मोहम्मद शमी ने किया वो रोज-रोज तो नहीं होता, तभी शायद उनके इस धारदार गेंदबाजी से टीम इंडिया को चौथी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा दिया।

mohammed Shami

मोहम्मद शमी (साभार-AP)

पहले बल्लेबाजी करते हुए जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 398 रन का लक्ष्य रखा तो लगा कि काम आसान हो गया, लेकिन डेरेल मिचेल और केन विलियमसन ने जल्द ही बता दिया कि इस पिच पर कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं।

End of Feed