महेला जयवर्धने ने श्रीलंका के इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की, बताया अगला मलिंगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 02:53 PM IST

Wanindu Hasaranga, Lasith Malinga, Sri Lanka Cricket team: श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व कप्तान महेला जयवर्धने ने श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा की जमकर तारीफ की है और साथ ही उनकी तुलना श्रीलंका के पूर्व महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से की है। हालांकि एक पेसर था और हसरंगा स्पिनर हैं।

श्रीलंका के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज माहेला जयवर्धने स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा के विश्व क्रिकेट में उदय से काफी प्रभावित है और उन्हें लगता है कि वह लसिथ मलिंगा की तरह आगे बढ़ रहे हैं।

JAYAWARDENE

महेला जयवर्धने (iplt20)

इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलने वाले हसरंगा ने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए टी20 विश्वकप में सर्वाधिक 16 विकेट लेकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इसके बाद उन्होंने एशिया कप की जीत में बल्ले और गेंद से अहम भूमिका निभाई। इससे वह ऑलराउंडरों की रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच गए।

End of Feed