महाराष्ट्र सरकार ने किया टीम इंडिया के लिए करोड़ों के पुरस्कार का ऐलान

विधानसभा में विशेष सम्मान समारोह के आयोजन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली टीम के लिए करोड़ों के पुरस्कार का ऐलान किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र सरकार ने किया 11 करोड़ के पुरस्कार का ऐलान
  • महाराष्ट्र सदन में रोहित सहित मुंबई के चार अन्य प्लेयर्स का हुआ सम्मान
  • रोहित शर्मा ने विधानसभा को किया संबोधित

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब रोमांचक अंदाज में अपने नाम करके इतिहास रच दिया। टीम इंडिया दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली न केवल दूसरी टीम बनी बल्कि अपना 11 साल से आईसीसी स्पर्धाओं में चल रहे खिताबी सूखे को भी खत्म कर दिया। ऐसे में स्वदेश वापसी के बाद टीम का जमकर स्वागत हो रहा है। गुरुवार को नई दिल्ली में टीम इंडिया ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की इसके बाद टीम इंडिया मुंबई पहुंची जहां नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया के विक्ट्री परेड में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी।

Rohit Sharma Eknath Shinde

रोहित शर्मा को सम्मानित करते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

सीएम एकनाथ शिंदे ने की खिलाड़ियों से मुलाकात

इसी क्रम में शुक्रवार को टीम इंडिया के महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले चार खिलाड़ियों रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और सूर्यकुमार कुमार यादव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। बॉलिंग कोच पारस महाम्ब्रे भी साथ थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र विधानसभा को संबाधित भी किया।

End of Feed