चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली को मिला गुड न्यूज, फिट हुए लुंगी एन्गिडी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए गुड न्यूज सामने आई है। बीते 25 अप्रैल को चोटिल हुए लुंगी एन्गिडी वापसी के लिए तैयार हैं। टीम मैनेजमेंट ने इसकी पुष्टी कर दी है। चेन्नई के खिलाफ मैच में वो उपलब्ध रहेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। इस सीजन दिल्ली के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले लुंगी एन्गिडी पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और वो सीएसके के खिलाफ मैच में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने पुष्टि की है कि लुंगी एनगिडी पूरी तरह फिट हैं और 25 अप्रैल को फील्डिंग करते समय लगी गर्दन और सिर में लगी चोट से उबर चुके हैं। साहिल पारख अभी तक चेहरे की चोट से उबर नहीं पाए हैं और पथुम निस्संका सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते रहेंगे। डेविड मिलर को खेलने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

Lungi Ngidi

लुंगी एन्गिडी (साभार-X)

दूसरी तरफ सीएसके की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एमएस धोनी का इंतजार बढ़ता जा रहा है। धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। वो टीम के साथ दिल्ली नहीं गए हैं और चेन्नई में रिकवरी प्रोसेस को फॉलो कर रहे हैं। फैंस को उनकी बल्लेबाजी का इंतजार लंबे वक्त से है। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति में भी चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार 3 जीत दर्ज कर प्लेऑफ की रेस में खुद को जिंदा रखा है। टीम फिलहाल 9 मैच में 4 मुकाबला जीतकर छठे पोजीशन पर है। प्लेऑफ के लिए उसे और 8 अंकों की दरकार है और इसके लिए उसे बाकी बचे 5 मैच में 4 में जीत की आवश्यकता है। यही कारण है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका मुकाबला काफी अहम होने वाला है।

End of Feed