क्रिकेट

LSG vs GT Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी लखनऊ सुपर जायंट्स

LSG vs GT Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां लखनऊ का यह तीसरा मुकाबला है।

Image

आज का टॉस कौन जीता (गुजरात और लखनऊ )

LSG vs GT Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल में आज डबल हेडर के पहले मुकाबला में दो ऐसी टीमें लखनऊ और गुजरात की टक्कर है जिनके कप्तान युवा हैं। गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के कंधों पर है तो लखनऊ पहली बार ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही है। इस मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है जिसे हाई स्कोरिंग ग्राउंड के तौर पर नहीं देखा जा सकता है। इस मैदान पर लखनऊ का यह तीसरा मुकाबला है। अब तक हुए दो मुकाबलों में से एक में उसे हार और दूसरे में जीत का सामना करना पड़ा है।

क्या कहते हैं इकाना के आंकड़े

अटल विहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां अब तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं। 16 में से 8 मुकाबला पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 7 मुकाबला चेज करने वाली टीम जीती है। यह मुकाबला दोपहर का है तो ओस उतना मायने नहीं रखेगी और टॉस की भूमिका न के बराबर होगी। इस मैदान पर गुजरात और लखनऊ तीसरी बार एक दूसरे से भिड़ेगी। अब तक हुए दो मुकाबलों में स्कोर 1-1 का रहा है।

एलएसजी बनाम जीटी टॉस का समय (LSG vs GT Toss Time)

एलएसजी बनाम जीटी के बीच आज के मैच का टॉस 3.00 बजे होगा।

एलएसजी बनाम जीटी टॉस की जगह (LSG vs GT Toss Venue)

एलएसजी बनाम जीटी के बीच आज का मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है

एलएसजी बनाम जीटी आज का टॉस किसने जीता (LSG vs GT Toss Win Today)

एलएसजी बनाम जीटी के बीच आज का मैच के टॉस लखनऊ ने जीता।

गुजरात की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज

लखनऊ की प्लेइंग इलेवन-एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, रवि बिश्नोई

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article