LSG vs GT Preview: लखनऊ की नवाबी को चुनौती देने उतरेंगे गुजरात के टाइटन्स, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

LSG vs GT Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की शानदार फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटन्स से भिड़ंत होगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

लखनऊ: लखनऊ सुपर जॉइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। लखनऊ की भीषण गर्मी में इन दोनों टीम के बीच रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। गुजरात टाइटंस ने लगातार चार मैच जीते हैं और वह नेट रन रेट बेहतर होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स से ऊपर पहले स्थान पर है। इन दोनों टीम के समान आठ अंक हैं। लखनऊ ने अभी तक तीन मैच में जीत हासिल की है और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

LSG vs GT Match Preview

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच प्रीव्यू

आक्रामक बल्लेबाजों की अहम रहेगी भूमिका

इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। लखनऊ की टीम में पूरन ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक 288 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 225 है जो किसी भी विरोधी टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है। वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने अभी तक 25 चौके और 24 छक्के लगाए हैं। लेकिन गुजरात के खिलाफ मैच में उन्हें सिराज की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस तेज गेंदबाज ने पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके नाम पर पांच मैच में 10 विकेट दर्ज हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी 7.70 है। सिराज पर पावर प्ले में बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होगा तथा सलामी बल्लेबाजों एडेन माक्ररम और मिचेल मार्श को भी उन्हें खेलते समय सावधान रहना होगा।

End of Feed