क्रिकेट

LSG Batsman IPL 2024: इन तूफानी बल्लेबाजों के दम पर पहले खिताब की तलाश में उतरेगी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

LSG Most Run Scorer Batsman, Lucknow Super Giants Top Batsman in IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम एक बार फिर से केएल राहुल(KL Rahul) की कप्तानी में उतरने वाली है। केएल राहुल की टीम कई धाकड़ बल्लेबाजों के दम पर बड़े स्कोर खड़े करने उतरेगी। आइए टीम के पांच धाकड़ बल्लेबाजों के आईपीएल रिकॉर्ड (IPL Records) पर एक नजर डालते हैं।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स

Lucknow Super Giants (LSG) IPL 2024 Scorer Batsman Stats and Records in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) की शुरुआत में दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है और इसे लेकर अभी से सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल में केवल 2 सीजन खेलने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ( LSG) की टीम इस बार कई धाकड़ बल्लेबाजों के साथ उतरने वाली है जो कि मैच पलट सकते हैं। आइए जानते हैं टीम के 5 टॉप बल्लेबाजों के बारे में।

पांच धाकड़ बल्लेबाजों का आईपीएल में ऐसा है प्रदर्शन

1. केएल राहुल: केएल राहुल ने आईपीएल के इतिहास में कुल 118 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4163 रन बनाए हैं। केएल राहुल आईपीएल में 4 शतक और 33 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

2. क्विंटन डी कॉक: द.अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक आईपीएल में 96 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2907 रन बनाए हैं। डी कॉक 2 शतक और 20 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

3. निकोलस पूरन: वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन आईपीएल में 62 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1270 रन बनाए हैं। पूरन इस दौरान 6 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

4. देवदत्त पड्डिकल: देवदत्त पड्डिकल आईपीएल में 57 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान स्टार बल्लेबाज ने 1507 रन बनाए हैं। पड्डिकल एक शतक और 9 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

5. आयुष बदोनी: लखनऊ सुपर जायंट्स के उभरते हुए सितारे आयुष बदोनी ने आईपीएल में 28 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 399 रन निकले हैं। बदोनी आईपीएल में 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

खिलाड़ीदेशप्राइज
केएल राहुलभारत17 करोड़
क्विंटन डी कॉकद.अफ्रीका6.75 करोड़
निकोलस पूरनवेस्टइंडीज16 करोड़
देवदत्त पड्डिकलभारत7.75 करोड़
आयुष बदोनीभारत20 लाख

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड (Lucknow Super Giants full Squad IPL 2024)

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद. अरशद खान।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article