क्रिकेट

LSG Schedule 2023 : लखनऊ सुपर जायंट्स का IPL 2023 का कार्यक्रम यहां देखें

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 18, 2023, 01:46 PM IST

Lucknow Super Giants IPL 2023 Full Schedule, LSG IPL 2023 Schedule, Match Timings: बीसीसीआई ने आईपीएल के नए सीजन के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। जानिए की केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा कार्यक्रम।

Image

Lucknow Super Giants Full Schedule.

Lucknow Super Giants(LSG) IPL 2023 Full Schedule, LSG Match List IPL: केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स एक बार फिर रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार है। पिछले सीजन में डेब्यू करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का इस सीजन में पहला मुकाबला एक अप्रैल 2023 को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में लखनऊ के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स को शामिल किया गया है।

केएल राहुल पिछले सीजन की तरह इस बार भी आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को सलफता दिलाएंगे। आईपीएल के 15वें सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स नॉकआउट में पहुंची थी। एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से हार झेलनी पड़ी थी। आईपीएल-2022 में लखनऊ ने 14 मैचों में से 9 में जीत दर्ज की थी, जबकि पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ टीम 18 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर रही थी। आईए जानते हैं आईपीएल 16 में कैसा है लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल...

Lucknow Super Giants (LSG) IPL 2023 Full Schedule:

क्रमांकबनामतारीखवेन्यू टाइम
1दिल्ली कैपिटल्स01 अप्रैल 2023लखनऊ 7.30 PM
2चेन्नई सुपर किंग्स03 अप्रैल 2023चेन्नई 7.30 PM
3सनराइजर्स हैदराबाद07 अप्रैल 2023लखनऊ7.30 PM
4रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 10 अप्रैल 2023बेंगलुरू 7.30 PM
5पंजाब किंग्स15 अप्रैल 2023लखनऊ7.30 PM
6राजस्थान रॉयल्स 19 अप्रैल 2023जयपुर7.30 PM
7गुजरात टाइटंस 22 अप्रैल 2023लखनऊ3.30 PM
8पंजाब किंग्स 28 अप्रैल 2023मोहाली7.30 PM
9रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 01 मई 2023लखनऊ7.30 PM
10चेन्नई सुपर किंग्स04 मई 2023लखनऊ3.30 PM
11गुजराज टाइटंस07 मई 2023अहमदाबाद3.30 PM
12सनराइजर्स हैदराबाद13 मई 2023हैदराबाद3.30 PM
13मुंबई इंडियंस16 मई 2023लखनऊ7.30 PM
14कोलकाता नाइटराइडर्स20 मई 2023कोलकाता7.30 PM
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article