खिलाड़ी को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार हुआ LPL टीम का भारतीय को-ऑनर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर

लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक और भारत के एक पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर को शुक्रवार को श्रीलंका की खेल भ्रष्टाचार रोधी जांच इकाई ने एक खिलाड़ी को रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया।

कोलंबो: लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक और भारत के एक पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर को शुक्रवार को श्रीलंका की खेल भ्रष्टाचार रोधी जांच इकाई ने एक खिलाड़ी को रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह गिरफ्तारी टूर्नामेंट के छठे चरण के शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुई। इसमें संदिग्ध मनजोत कालरा हैं जिन्होंने 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में शतक जड़ा था जिससे टीम यह मैच जीत गई थी। उन्हें खेलों से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस विशेष जांच इकाई ने गिरफ्तार किया और बाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने कालरा को 31 जुलाई तक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

LPL

लंका प्रीमियर लीग

सत्ताईस साल के कालरा ने खेल उद्यमिता में कदम रखते हुए इस साल की शुरुआत में जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी में निवेश किया था। श्रीलंकाई पुलिस के अनुसार कालरा पर टूर्नामेंट के सिलसिले में पैसे का लालच देकर एक खिलाड़ी को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप है। जांचकर्ताओं ने बताया कि खिलाड़ी ने लगभग 10 दिन पहले संपर्क किए जाने के बाद अधिकारियों को सूचित किया था जिसके बाद शुक्रवार को यह गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने बताया कि श्रीलंका के खिलाड़ियों भानुका राजपक्षे, अविष्का फर्नांडो और डुनिथ वेलालागे ने शिकायत दर्ज कराई थी। ये तीनों खिलाड़ी जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं।

End of Feed