देवजीत सैकिया का दो टूक बयान, लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित शर्मा का आखिरी ODI मैच

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार देर रात लगाम लगा दी है।

नई दिल्ली: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार देर रात लगाम लगा दी है। सैकिया ने पीटीआई को दिए बयान में दू टूक कहा कि लॉर्ड्स में रविवार 19 जुलाई, 2026 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला सीरीज का तीसरी और निर्णायक मुकाबला रोहित शर्मा का आखिरी वनडे मैच नहीं होगा।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

नहीं हुई है रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कोई चर्चा

बीसीसीआई सचिव ने कहा, मीडिया में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूँ कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। रोहित भारतीय वनडे टीम के रेगुलर सदस्य हैं और जब तक वे टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो, लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा।'

End of Feed