ENG vs AUS LIVE क्रिकेट मैच स्कोर, 5th Test Day 3: हेड की जवाबी पारी से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया मुंहतोड़ जवाब
England vs Australia LIVE Score,(लाइव क्रिकेट मैच स्कोर), England Banam Australia Aaj Ke Match Ka Live Score, ENG vs AUS 5th Test Match Day 1 Score Live Update: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का 5वां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। उस्मान ख्वाजा का यह आखिरी टेस्ट है और इसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे जिसकी घोषणा वह पहले ही कर चुके हैं। इस मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।
ENG vs AUS LIVE क्रिकेट मैच स्कोर, 5th Test Day 3: हेड की जवाबी पारी से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया मुंहतोड़ जवाब
384 रन के जवाब में हेड और वेदरल्ड ने ऑस्ट्रेलिया को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों से महज 10 ओवर के अंदर टीम के स्कोर को 50 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद गेंदबाजी के लिए आये स्टोक्स ने वेदरल्ड को पगबाधा कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। हेड ने आक्रमक पारी जारी रखते हुए 55 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान श्रृंखला में 500 रन के आंकड़े को भी पार किया।
हेड और लाबुशेन ने 105 रन की साझेदारी के साथ इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दी लेकिन स्टोक्स ने दिन के आखिरी ओवरों में लाबुशेन को गली में कैच कराके टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
हेड के साथ नाइट वॉचमैन नासेर (एक रन) क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया शुरुआती तीन मैच जीतकर पहले ही श्रृंखला जीत चुका है। इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गये पिछले मैच को चार विकेट से जीता था। यह 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में उसकी पहली जीत थी।
आज के मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन-
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन- ज़ैक क्रॉली,बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर),विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जोश टोंग
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन-ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड,मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान),उस्मान ख्वाजा,एलेक्स कैरी (विकेटकीपर),कैमरन ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, माइकल नेसर,मिचेल स्टार्क,स्कॉट बोलैंड
