क्रिकेट

PBKS vs LSG Highlights: लखनऊ के नवाबों ने पंजाब के शेरों को घर में धूल चटाया

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 28, 2023, 11:44 PM IST

PBKS vs LSG Highlights:आईपीएल के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हराया। इसी जीत के साथ लखनऊ की टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

Image

पंजाब और लखनऊ के मैच का ताजा अपडेट यहां देखें।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
  • लखनऊ ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 257 रन बनाए
  • काइल मेयर्स और मार्कस स्टोइनिस ने जड़ा अर्धशतक

IPL 2023, PBKS vs LSG Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के नवाबों ने पंजाब के शेरों को घर में धूल चटाया। लखनऊ ने ताबड़तोड़ कर मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर पंजाब को 56 रन से हराया। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। काइल मेयर्स और मार्कस स्टोइनिस शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में उतरी पंजाब की टीम एक गेंद शेष रहते हुए 201 रन पर ढेर हो गई। अथर्व तायडे ने अर्धशतकीय पारी खेली।

लखनऊ की अच्छी शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। टीम ने अच्छी शुरुआत की। काइल मेयर्स ने 225 की स्ट्राइक रेट से 24 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से तूफानी पारी खेलकर 54 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका मौजूदा सीजन में चौथा अर्धशतक है। वहीं, मार्कस स्टोइनिस भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 180 स्ट्राइक रेट से 40 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 72 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल का बल्ला शांत रहा। वे पंजाब के खिलाफ 12 रन पर आउट हो गए। वहीं, आयुष बडोनी अर्धशतक से चूक गए। आयुष 3 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 43 रन पर आउट हो गए। पंजाब के कागिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

अथर्व ने जड़ा अर्धशतक, लेकिन टीम हारी

जवाब में खेलने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 19.5 ओवर में 201 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 35 रन के अंदर टीम के दोनों ओपनर्स आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। कप्तान शिखर धवन एक रन बनाकर, जबकि प्रभसिमरन सिंह 9 रन पर आउट हो गए। अथर्व तायडे ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 183.33 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद ये 66 रन की शानदार पारी खेली। सिंकदर रजा भी 36 रन पर आउट हो गए। लियाम लिविंगस्टोन भी टीम को जीत के करीब तक नहीं ले जा सके। वे 23 रन पर आउट हो गए। सैम कुरेन और जितेश शर्मा भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। सैम कुरेन 21 रन और जितेश शर्मा 24 रन पर आउट हो गए। लखनऊ के यश ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जबकि नवीन उल हक ने 3 और रवि बिश्नोई 2 विकेट लिए।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11:

अथर्व ताइदे, शिखर धवन(कप्तान), सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जीतेश शर्मा(विकेटकीपर),शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11:

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article