क्रिकेट

DC vs SRH Highlights: हैदराबाद के नवाबों ने दिल्ली को उसके घर में दी पटखनी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 29, 2023, 11:36 PM IST

DC vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके घर में 9 रन से हराया। हैदराबाद की यह तीसरी जीत है, जबकि दिल्ली की यह छठी हार है। इसी जीत के साथ हैदराबाद की टीम पॉइंट टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई है।

Image

जानें मैच के पल-पल का अपडेट्स।

Photo : Times Now Digital

TATA IPL 2023, DC vs SRH Highlight: आईपीएल के 16वें सीजन के 40वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 9 रन से हराया। टीम की यह 8 मैचों में तीसरी जीत है, जबकि दिल्ली की यह 8 मैचों में छठी हार है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेल गए मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने दिल्ली को 198 रन का लक्ष्य दिया। दिल्ली की टीम नियमित ओवर में 188 रन बना सकी।

अभिषेक ने खेली अर्धशतकीय पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। मयंक अग्रवाल एक बार फिर लंबी पारी नहीं खेल पाए। वे 5 रन पर आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रूक सके। वे 10 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक ने अर्धशतकीय पारी खेलकर लड़खड़ाई टीम को संभाला। उन्होंने 25 गेंदों पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। उनको अक्षर पटेल ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया। कप्तान एडेन मार्करम बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 8 रन पर आउट हो गए। इसके बाद हैरी ब्रूक भी सस्ते में आउट हो गए। वे दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट आए। अब्दुल समद 28 रन पर आउट हो गए। हेनरिक क्लासेन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 27 गेंंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 53* रन बनाए। अकील हुसैन ने भी 16 रन की नाबाद पारी खेली। दिल्ली के मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

सॉल्ट और मार्श ने खेली शानदार पारी

जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत की। टीम ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बना सकी। टीम को पारी की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा। टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर बिना खाता खोले वापस लौट आए। इसके बाद फिल सॉल्ट और मिचेल मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। फिल सॉल्ट 59 रन पर आउट हो गए। उनको मयंक मार्कंडे ने कैच और बोल्ड किया। मनीष पांडेय लंबी पारी नहीं खेल पाए। वे महज एक रन पर आउट हो गए। मिचेल मार्श भी अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 39 गेंदों पर एक चौका और 6 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। दिल्ली के लिए डेब्यू करने वाले प्रियम गर्ग कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए। वे महज 12 रन पर आउट हो गए। सरफराज खान एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वे महज 9 रन पर आउट हो गए। अक्षर पटेल 29 रन और रिपल पटेल 11 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, हैदराबाद के मयंक मार्कंडे ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।

हेड टू हेड में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला

हेड टू हेड की बात करें तो इसमें दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच 22 मुकाबले खेले गए हैं। दिल्ली ने 11 मैच जीते हैं जो हैदराबाद ने भी 11 मुकाबलों में जीत हासिन की है। दिल्ली का हैदराबाद के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 207 रन है, जबकि हैदराबाद का दिल्ली के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 219 रन है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11:

डेविड वार्नर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्खिया, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी

सरफराज खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल, खलील अहमद, प्रवीण दुबे।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11:

एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक।

सनराइजर्स हैदराबाद के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी

मार्को जानसन, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, टी. नटराजन।

DC vs SRH मैच कब और कहां देखें?

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। फैंस इस मैच की कॉमेंट्री 12 अलग-अलग भाषाओं में सुन सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article