IPL 2023, DC vs MI Live Cricket Score Online Updates: आईपीएल के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज कर ली। मुंबई के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने केवल 4 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से सर्वाधिक 65 रन की पारी कप्तान रोहित शर्मा ने खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 41 रन बनाए। बाद में टिम डेविड और कैमरॉन ग्रीन ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर मुंबई को जीत दिला दी। यह आईपीएल 2023 में दिल्ली की लगातार चौथी हार है।
रोहित शर्मा और तिलक वर्मा
मुंबई इंडियंस की पारी
173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 71 रन की साझेदारी की। मुंबई ने पहला विकेट ईशान किशन के रुप में गंवाया जो 31 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा और रोहित शर्मा ने 68 रन की साझेदारी की। तिलक वर्मा 29 गेंद पर 41 रन बनाकर मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हुए। अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर आउट हुए। मुंबई को सबसे बड़ा झटका 143 रन के स्कोर पर मुस्तफिजुर ने दिया, जब उन्होंने 65 रन के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा को पोरेल के हाथो कैच कराया।दिल्ली कैपिटल्स की पारी
दिल्ली की तरफ से पारी की शुरुआत डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 33 रन जोड़े। पृथ्वी शॉ 10 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रितिक शौकीन ने ग्रीन के हाथों कैच कराया। पावरप्ले में दिल्ली ने 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए मनीष पांडे और वॉर्नर ने 43 रन की साझेदारी की, लेकिन 18 गेंद पर 26 रन बनाकर मनीष पांडे आउट हो गए। उन्हें पियुष चावला ने बेहरनड्रॉफ के हाथो कैच करवाया। जल्द ही दिल्ली को यश ढुल के रुप में तीसरा झटका लगा। वह 2 रन बनाकर मेरेडिथ की गेंद पर आउट हुए। 86 रन के स्कोर पर दिल्ली को चौथा झटका लगा, जब चावला ने रोवमेन पावेल को 4 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। पियुष चावला ने अपना तीसरा शिकार ललित यादव को बनाया जो 2 रन बनाकर आउट हुए।अक्षर पटेल और डेविड वॉर्नर के बीच छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। अक्षर पटेल 25 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। एक रन जोड़ने के बाद डेविड वॉर्नर भी 51 रन बनाकर आउट हो गए।
इस मैच के लिए ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11..
मुंबई की प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, रितिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ।
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन -पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिच नोर्टजे, मुस्तफिजुर रहमान।
Homebound 🏟️Dilli, aaj #QilaKotla mein roar macha dete hain 🤞🔥#YehHaiNayiDilli #IPL2023 #DCvMI t.co/eEqKbfDbfD
— ANI (@ANI) Apr 11, 2023
“𝘏𝘰𝘱𝘦𝘧𝘶𝘭𝘭𝘺 𝘪𝘵’𝘭𝘭 𝘣𝘦 𝘢 𝘳𝘦𝘢𝘭𝘭𝘺 𝘨𝘰𝘰𝘥 𝘰𝘯𝘦 𝘧𝘰𝘳 𝘶𝘴” 👊We are 𝙋𝙍𝙀𝙋𝙋𝙀𝘿 for #DCvMI 🏃♂️#OneFamily #MumbaiIndians… t.co/HMgSwNcK9G
— ANI (@ANI) Apr 11, 2023
दिल्ली और मुंबई हेड टू हेड दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। 32 मुकाबलों में 15 में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है जबकि मुंबई ने 17 मुकाबला अपने नाम किया है। दोनों टीम के बीच रोहित शर्मा के नाम सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है। उनके नाम 727 रन है जबकि दिल्ली की तरफ से वीरेंद्र सहवाग के नाम 375 रन है।
गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह के नाम सर्वाधिक 23 विकेट है जबकि दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने का श्रेय अमित मिश्रा के नाम है जो इस बार एक नई टीम लखनऊ का हिस्सा हैं।
