LIVESL Vs AFG 3rd T20 Highlights: अफगानिस्तान ने तीसरे टी20 में श्रीलंका को दी 3 रन से मात, जीत के साथ किया दौरे का अंत

SL Vs AFG 3rd T20 Highlights: अफगानिस्तान ने तीसरे टी20 में श्रीलंका को दी 3 रन से मात, जीत के साथ किया दौरे का अंत
SL VS AFG 3rd T20I Match Highlights: अफगानिस्तान ने बुधवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को 3 रन के अंतर से मात देकर सीरीज का अंत जीत के साथ किया। श्रीलंका ने शुरुआती दो मैच में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली थी। ये मुकाबला अफगानिस्तान के लिए अहम था और उसने पारी के आखिरी ओवर में 19 रन श्रीलंका को नहीं बनाने दिए और मैच अपने नाम कर लिया।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का विजयी लक्ष्य रखा था। अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 70(43) रन की पारी खेली। वहीं हजरत उल्लाह जजई ने 45(22) रन बनाए। वहीं अजमतउल्लाह जजई ने 31(23) रन का योगदान दिया। मोहम्मद नबी और मोहम्मद इशाक ने 16-16 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दो-दो विकेट अकीला धनंजय और मतीशा पथिराना ले लिए।
सीरीज के पहले दो मुकाबलों में मेजबान श्रीलंका ने जीत हासिल करके सीरीज 2-0 से अपने नाम पहले ही कर ली थी। तीसरा मुकाबला महज औपचारिकता रह गया था। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम अपनी साख बचाने और जीत के साथ श्रीलंका दौरे का अंत करने के इरादे से उतरी थी। और रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रही। पहले टी20 में अफगानिस्तान को 4 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे टी20 मुकाबले में उसे 72 रन के अंतर से हार मिली थी।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), अकिला धनंजय, नुवान तुषारा, मथीसा पथिराना।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), हज़रतुल्लाह जजई, इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), मोहम्मद इशाक, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, फरीद अहमद, वफादार मोमंद।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: 3 रन से जीता अफगानिस्तान
सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट पर 206 रन बनाने दिए और 3 रन के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही सीरीज का अंत श्रीलंका की 2-1 से जीत के साथ हुआ।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: जीत के लिए आखिरी 6 गेंद में अफगानिस्तान को चाहिए 19 रन
जीत के लिए श्रीलंका को आखिरी 6 गेंद में 19 रन बनाने हैं। अकीला धनंजय 4 और कमेंदू मेंडिस 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: श्रीलंका ने बनाए 18 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन
श्रीलंका ने जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। शनाका 1 और कमेंदू मेंडिस 50 (32) रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंद में 36 रन श्रीलंका को और बनाने हैं।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: श्रीलंका ने बनाए 17 ओवर में 164/5 रन
श्रीलंका ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 18 गेंद में 46 रन बनाने हैं। कमेंदू मेंडिस 41 (28) और दसुन शनाका 1 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: बल्लेबाजी करने आए दसुन शनाका
मैथ्यूज के आउट होने का बाद दसुन शानाका बल्लेबाजी करने उतरे हैं। 16 ओवर में श्रीलंका ने 151/5 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंद में 59 रन और बनाने हैं।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: श्रीलंका को लगा पांचवां झटका, मैथ्यूज हुए आउट
श्रीलंका ने 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवां विकेट 151 के स्कोर पर एंजेलो मैथ्यूज के रूप में गंवा दिया।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: 150 रन के पार पहुंचा श्रीलंका
श्रीलंका की टीम 15.3 ओवर में 150 रन के पार पहुंच चुकी है। मैथ्यूज 4 और कमेंदू 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: श्रीलंका ने 15 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 147 रन
श्रीलंका ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद में 63 रन श्रीलंका को और बनाने हैं। एंजेलो मैथ्यूज 1(1) और कमेंदू मेंडिस 28 (22) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: समरविक्रमा बने कायस अहमद का शिकार, श्रीलंका को लगा चौथा झटका
श्रीलंका ने 146 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया। विकेट के पीछे समरविक्रमा लपके गए। उन्होंने 23(12) रन की पारी खेली।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: श्रीलंका ने 14 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 143 रन
श्रीलंका ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 143 रन जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 36 गेंद में 67 रन और बनाने हैं। सदीरा समरविक्रना 23(10) और कमेंदू मेंडिस 25(19) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: श्रीलंका ने 13 ओवर में बनाए 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन
श्रीलंका ने 13 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 42 गेंद में 78 रन और बनाने हैं। सदीरा समरविक्रमा 21 (8) और कमेंदू मेंडिस 18 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: श्रीलंका ने 12 ओवर में बनाए 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन
श्रीलंका ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। सदीरा समरविक्रमा 11 (5) और कमेंदु मेंडिस 15 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए श्रीलंका को 48 गेंद में 91 रन बनाने हैं।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: श्रीलंका ने 11 ओवर में बनाए 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन
श्रीलंका ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। सदीरा समरविक्रमा 4 (3) और कमेंदु मेंडिस 7 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, हसरंगा बने नबी का शिकार
श्रीलंका को तीसरा झटका दसवें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने हसरंगा के रूप में दिया। हसरंगा 13 (11) रन बनाकर कैच दे बैठे। 93 रन पर श्रीलंका ने तीसरा विकेट गंवाया।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: रिटायर्ड हर्ट हुए पथुम निसंका
अर्धशतक जड़ने के बाद पथुन निशंका रिटायर्ड हर्ड हो गए हैं। उन्होंने 60 (30) रन बनाए।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: श्रीलंका ने 8 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 75 रन
श्रीलंका ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। हसरंगा 3 और निसंका 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: कायस अहमद को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया
चोटिल शरफुद्दीन अशरफ कन्कशन की वजह से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पिनर कायस अहमद को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: निसंका ने जड़ा अर्धशतक
पथुम निशंका ने अपने फॉर्म को जारी रखते हुए पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद पर 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और एक छक्का जड़ा। यह घरेलू धरती पर उनका पहला टी20 अर्धशतक है।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: श्रीलंका ने 7 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 69 रन
श्रीलंका ने जीत के लिए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 69/2 रन बना लिए हैं। निसंका 49 (26) और हसरंगा 2(2) करन बना लिए हैं।
SL Vs AFG 3rd T20, LIVE SCORE: श्रीलंका ने गंवाया दूसरा विकेट
अफगानिस्तान को दूसरी सफलता नूप अहमद ने पारी के सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर दिलाई। परेरा नूर अहमद की गेंद पर एलबीड्ब्लू हो गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल सके।