GT vs MI Highlights, IPL 2023: राशिद और नूर की गेंदबाजी से जीता गुजरात, मुंबई को 55 रन से हराया

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 25, 2023, 11:29 PM IST

IPL 2023 GT vs MI Highlights: आईपीएल के 35वें मैच में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात के अब 10 अंक हो गए हैं और अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

IPL 2023 GT vs MI Highlights: नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा दिया। मुंबई के सामने जीत के लिए 208 रन का विशाल लक्ष्य था, लेकिन गुजरात की गेंदबाजी के सामने मुंबई की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर टीम केवल 152 रन ही बना सकी। गुजरात की तरफ से राशिद खान और नूर अहमद ने मिलकर 5 विकेट झटके। नूर अहमद ने 3 तो राशिद खान ने 2 विकेट झटके।

gujarat titans vs mumbai indians

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने डेविड मिलर और अभिनव मनोहर की विस्फोटक पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। अभिनव मनोहर ने 21 गेंद पर 42 और डेविड मिलर ने 22 गेंद में 46 रन की पारी खेली। इसके अलावा शुभमन गिल ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। मुंबई की तरफ से पियुष चावला ने 2 जबकि अर्जुन तेंदुलकर और कुमार कार्तिकेय ने 1-1 विकेट चटकाए।

End of Feed