LIVE

AUS Vs NZ 1st T20 Highlights : टिम डेविड ने अंतिम बॉल पर जड़ा चौका, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता मैच

सिद्धार्थ शर्माUpdated Feb 21, 2024, 15:27 IST
Follow on Google News
AUS Vs NZ 1st T20 Highlights : टिम डेविड ने अंतिम बॉल पर जड़ा चौका, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता मैच

AUS Vs NZ 1st T20 Highlights : टिम डेविड ने अंतिम बॉल पर जड़ा चौका, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता मैच

Aus VS NZ Highlights (AUS बनाम NZ लाइव स्कोर), Australia Banam New Zealand 1st T20 Scorecard Highlights: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार को खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की है। इसी के साथ उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। मैच काफी रोमांचक था और इसमें अंतिम बॉल पर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चार रन की दरकार थी। ऐसे में टिम डेविड ने जिम्मेदारी संभाली और अंतिम बॉल पर चौका जड़ दिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे की शानदार पारी के चलते 215 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाया और फिर मिचेल मार्श ने 72 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (सी), एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन

Watch Australia Vs New Zealand 1st T20 Match Online Live Streaming Here

FEB 21, 2024 15:07 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मैच में मात दे दी है। टीम को आखिरी गेंद पर 4 रन की जरूरत थी ऐसे में टिम डेविड ने चौका जड़कर जीत दर्ज की।
FEB 21, 2024 14:53 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच ऑस्ट्रेलिया को 35 रनों की दरकार

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। कंगारुओं को जीत के लिए दो ओवर में 35 रनों की दरकार है।
FEB 21, 2024 14:47 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: जोश इंग्लिश आउट

ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है। जोश इंग्लिश आउट हो गए हैं।
FEB 21, 2024 14:29 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 पार

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। मिचेल मार्श कप्तानी पारी खेल रहे हैं।
FEB 21, 2024 14:19 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: मेक्सवेल आउट

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। लॉकी फर्ग्यूसन ने शानदार गेंद डालकर ग्लेन मेक्सवेल को क्लीन बोल्ड कर दिया है।
FEB 21, 2024 14:11 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। फिलहाल मिचेल मार्श और मेक्सवेल क्रीज पर हैं।
FEB 21, 2024 14:06 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के करीब

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है।
FEB 21, 2024 14:00 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: डेविड वॉर्नर आउट

दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आउट हो गए हैं उन्हें मिचेल सेंटनर ने अपना शिकार बनाया है।
FEB 21, 2024 13:52 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 पार

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 पार पहुंच गया है।
FEB 21, 2024 13:44 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। ओपनर ट्रेविस हेड आउट हो गए हैं।
FEB 21, 2024 13:38 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिलहाल ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर क्रीज पर हैं।
FEB 21, 2024 13:15 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: न्यूजीलैंड की पारी समाप्त

न्यूजीलैंड की पारी समाप्त हो गई है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 216 रन बनाने होंगे।
FEB 21, 2024 13:08 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 पर पहुंचा

न्यूजीलैंड का स्कोर 200 पर पहुंच गया है। ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन क्रीज पर मौजूद हैं।
FEB 21, 2024 12:55 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: कॉन्वे आउट

रचिन रवींद्र के बाद डेवोन कॉन्वे भी आउट हो गए हैं।
FEB 21, 2024 12:54 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: रचिन रवींद्र आउट

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। शानदार लय में दिख रहे रचिन रवींद्र आउट हो गए हैं।
FEB 21, 2024 12:48 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: रचिन ने जड़ा अर्धशतक

रचिन रवींद्र ने अर्धशतक जड़ दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर 150 पार भी पहुंच गया है।
FEB 21, 2024 12:34 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: कॉन्वे-रचिन की साझेदारी 50 पार

कॉन्वे और रचिन रवींद्र की साझेदारी 50 के पार पहुंच गई है।
FEB 21, 2024 12:31 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 पार

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं।
FEB 21, 2024 12:15 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 70 पार

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का स्कोर 70 पार पहुंच गया है।
FEB 21, 2024 12:07 IST

AUS vs NZ 1st T20 Live Score: फिन एलेन आउट

न्यूजीलैंड को पहला झटका लग गया है फिन एलेन आउट हो गए हैं।