क्रिकेट

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले महान क्लूसनर ने बताई कुछ अहम और बड़ी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 08:36 PM IST

India vs South Africa, T20 World Cup 2022: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को पर्थ के मैदान पर जब टी20 विश्व कप 2022 का अहम ग्रुप-2 मैच खेला जाएगा तो कई चीजें दांव पर होंगी। दोनों ही टीमें इस समय लय में हैं। इसी को लेकर द.अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर लांस क्लूसनर ने कुछ खास बातें कही हैं।

Image

लांस क्लूसनर

Photo : Twitter

टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2022 के अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर विजय अभियान जारी रखा हुआ है। पहले पाकिस्तान को शिकस्त दी और फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके टीम इंडिया ने ग्रुप-2 में शीर्ष स्थान पर मजबूती से अपनी जगह बनाई हुई है। अब उनका तीसरा मुकाबला एक कड़े प्रतिद्वंद्वी से है जो इस समय ग्रुप-2 में भारत से ठीक नीचे दूसरे स्थान पर है। टीम है दक्षिण अफ्रीका। इस बड़े मुकाबले को लेकर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर लांस क्लूसनर ने कुछ खास बातें कही हैं।

लांस क्लूसनर का मानना है कि पर्थ में होने वाले टी20 विश्वकप मैच में असली मुकाबला भारतीय बल्लेबाजों और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के बीच होगा। भारत ग्रुप दो में दो जीत से शीर्ष पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका के तीन अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। उसका जिंबाब्वे के खिलाफ में बारिश से धुल गया था।

क्लूसनर ने वर्चुअल बातचीत में कहा,‘‘ पर्थ में हम एक और तेज गेंदबाज देख सकते हैं। तबरेज शम्सी ने पिछले मैच में जिस तरह से गेंदबाजी की मैं उसे वास्तव में प्रभावित हूं। वह विकेट लेने वाला गेंदबाज है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ ड्वेन प्रिटोरियस के चोटिल होने के कारण यह टीम के संतुलन में बदलाव से जुड़ा है। इस मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों से कैसे निबटते हैं।’’

क्लूसनर ने कहा, ‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विश्वकप बारिश से प्रभावित है। यह बेमौसम की बरसात है इसलिए मैं वास्तव में थोड़ा निराश हूं। इस विश्व कप को उलटफेर के लिए भी जाना जाएगा। छोटी टीमों ने कुछ बड़ी टीमों को हराया है।’’

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article