Kusal Mendis Most sixes in an innings: श्रीलंकाई खिलाड़ियों का आयरलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रदर्शन जारी है। शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने टेस्ट मुकाबले में टी20 जैसा प्रदर्शन कर टीम के स्कोर को 600 के पार पहुंचा दिया है। श्रीलंका के निशान मदुष्का और कुसल मेंडिस ने दोहर शतक जमाया, जबकि कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने शतकीय पारी खेलकर टीम को पहली पारी में बढ़त के करीब ले गए। इस दौरान कुसल मेंडिंस ने एक पारी में कुल 11 छक्के जमाए। वे पाकिस्तान के वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। उन्होंने 84.19 की स्ट्राइक रेट से 291 गेंदों पर 18 चौके और 11 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 245 रन की शानदार पारी खेली।
कुसल मेंडिस। (फोटो- श्रीलंका बोर्ड के ट्विटर से)
वसीम अकरम से एक छक्का रह गए पीछे
टेस्ट फॉर्मेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के आक्रामक बल्लेबाज वसीम अकरम के नाम है। वसीम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक पारी में 12 छक्के जमाकर रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने 363 गेंदों पर 22 चौके और 12 छक्क की मदद से 257 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने एक पारी में 11 छक्के जमाए। वे वसीम के रिकॉर्ड से सिर्फ एक छक्का दूर रह गए। हालांकि, उन्होंने नाथन एस्टल, मैथ्यू हेडन, ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की बराबरी कर ली।
Kusal Mendis gets his maiden double ton 💯💯What a ⭐!#SLvIRE #LionsRoar t.co/tbdhqgOXh1
— ANI (@ANI) Apr 27, 2023
मदुष्का के बल्ले से निकले 22 चौके
आयरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए निशान मदुष्का ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने 60. 47 की स्ट्राइक रेट से 339 गेंदों पर 22 चौके और एक छक्के की मदद से 205 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने का बल्ला भी जमकर चला। उन्होंने 86.46 की स्ट्राइक रेट से 133 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 115 रन की पारी खेली। एंजोलो मैथ्यूज और धनंजय डीसिल्वा अभी क्रीज पर हैं। एंजोलो मैथ्यूज ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। वे 91 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 69 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मेंडिस का टेस्ट में ऐसा रहा है प्रदर्शन
2015 में श्रीलंका के लिए डेब्यू करने वाले 28 साल के कुसल मेंडिस का टेस्ट फॉर्मेट काफी शानदार रहा है। उन्होंने 57 टेस्ट के 108 पारियों में 55.87 की स्ट्राइक रेट और 35.50 की औसत से 3693 रन बनाए है। इसमें 8 शतक और 17 अर्धशतकीय पारी शामिल है। इस दौरान मेंडिस के बल्ले से 458 चौके और 30 छक्के निकले हैं। कुसल मेंडिस ने टेस्ट में पहली बार दोहरा शतक अपने नाम किया है। वहीं, 95 वनडे में 2654 रन और 55 टी20 में 1270 रन बनाए हैं।
