क्रिकेट

BCCI ने भारतीय महिला क्रिकेटरों के वार्षिक रिटेनरशिप का किया ऐलान, जानिए किस ग्रेड में कौन सी खिलाड़ी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 27, 2023, 01:38 PM IST

BCCI announces annual player retainership for Indian women cricketers: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत की सीनियर महिला क्रिकेटरों के वार्षिक रिटेनरशिप लिस्ट का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि किस ग्रेड में किस खिलाड़ी को रखा गया है।

Image

स्मृति मंधाना (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटरों के वार्षिक रिटेनरशिप का किया ऐलान
  • ग्रेड-ए में तीन खिलाड़ियों को रखा गया
  • ग्रेड-बी में 5 और ग्रेड-सी में 9 खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत की सीनियर महिला क्रिकेटरों के वार्षिक रिटेनरशिप का ऐलान कर दिया है। ये अनुबंध कैटेगरी लिस्ट 2022-23 सीजन के लिए की गई है। इस लिस्ट में तीन ग्रेड हैं जिसमें ग्रेड-ए में तीन खिलाड़ी, ग्रेड-बी में 5 खिलाड़ी और ग्रेड-सी में 9 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

बीसीसीआई द्वारा जारी महिला क्रिकेटरों की वार्षिक रिटेनरशिप में ग्रेड-ए में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। ये भारतीय खिलाड़ी हैं- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा।

वहीं, ग्रेड-बी में रेनुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रीग्स, शेफाली वर्मा, रिचा घोष और राजेश्वरी गायकवाड़ को जगह दी गई है। इसके अलावा ग्रेड-सी में 9 भारतीय खिलाड़ियों को रखा गया है।

ग्रेड-सी में शामिल खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं- मेघना सिंह, देविका वैद्य, सबिनेनी मेघना, अंजलि सर्वनी, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल और यस्तिका भाटिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article