'मैं क्यों बधाई दूं..' Virat Kohli को 49वें शतक पर शुभकामनाएं देने से श्रीलंकाई कप्तान ने किया इंकार, देखें वीडियो

Kusal Mendis refuses to congratulate Virat Kohli: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने विराट कोहली उनके 49वें शतक पर बधाई देने से इंकार कर दिया है।

Kusal Mendis refuses to congratulate Virat Kohli: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। उन्होंने वनडे का 49वां शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। इस सेंचुरी के बाद जहां हर कोई उन्हें बधाई दे रहा था वहीं दूसरी ओर श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया जिसके बाद उनकी काफी निंदा हुई।

Virat Kohli Kusal Mendis

कुसल मेंडिस विराट कोहली (Photo- AP/X)

अपना 35वां जन्मदिन मनाते हुए, कोहली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 मैच के दौरान अपना 49वां एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) शतक बनाया। इस उपलब्धि ने उन्हें महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने की अनुमति दी।

End of Feed