WI vs IND: वेस्टइंडीज टीम के कप्तान ब्रैथवेट का पिच को लेकर बड़ा रुख, दिया बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 25, 2023, 09:11 PM IST

WI vs IND, Kraigg Brathwaite Big Statement: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने 1-0 से कब्जा जमाया। टीम इंडिया से सीरीज हारने के बाद वेस्टइंडीज टीम के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने पिच को लेकर कड़ा रुख अपने हुए बड़ा बयान दिया।

WI vs IND, Kraigg Brathwaite Big Statement: वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट ने भारत के खिलाफ दो मैचों की घरेलू श्रृंखला में हार के बाद कहा कि कैरेबियाई क्षेत्र में पिचों के सुधार करना बेहद जरूरी है। भारत पहला टेस्ट मैच पारी और 141 रन से जीतने के बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी जीत की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन बारिश के कारण पांचवें दिन का खेल नहीं हो पाया जिससे यह मैच ड्रॉ समाप्त हुआ। पहले टेस्ट मैच के लिए जो पिच तैयार की गई थी उस पर गेंद टर्न ले रही थी और वह वेस्टइंडीज के बजाय भारतीय गेंदबाजों के अनुकूल थी। दूसरे टेस्ट मैच की पिच भी अच्छी नहीं थी जिससे कैरेबियाई तेज गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली।

Kraigg Brathwaite

गेंद को रोकते हुए क्रैग ब्रैथवेट।

ब्रेथवेट ने सीरीज समाप्त होने के बाद पिचों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा,‘एक बार जब हम कैरेबियाई क्षेत्र में अच्छी पिच तैयार करने लग जाएंगे तो इससे हमारे बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। प्रत्येक बल्लेबाज लंबे समय तक धैर्य बनाए नहीं रख सकता। मेरा मानना है कि पिचों में सुधार करने से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलेगी और यह बेहद महत्वपूर्ण है।’

End of Feed