क्रिकेट

BCCI ने किया घरेलू सीजन का ऐलान, World Cup से पहले इंडिया की तैयारी की होगी परीक्षा, इस टीम से भिड़ेगी रोहित बिग्रेड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 25, 2023, 10:24 PM IST

Team India Home Season 2023-24: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को घरेलू सीजन के कार्यक्रम की घोषणा की। आगामी दिनों में भारतीय टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड से भिड़ने उतरेगी। वहीं, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारी को परखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

Team India Home Season 2023-24: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की ODI सीरीज से विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का मौका मिलेगा। इसके अलावा टीम 2023-24 घरेलू सत्र में आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट भी खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला एकदिवसीय मोहाली में 22 सितंबर को खेला जाएगा जबकि इंदौर और राजकोट बाकी बचे दो मैच की मेजबानी क्रमश: 24 और 27 सितंबर को करेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को घरेलू सत्र के कार्यक्रम की घोषणा की।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने संकेत दिए थे कि विश्व कप मुकाबलों की मेजबानी की दौड़ में पिछड़ने वाले मोहाली, नागपुर, राजकोट, इंदौर, तिरूवनंतपुरम जैसे स्थलों को घरेलू सत्र के दौरान इसकी भरपाई की जाएगी और उन्हें कम से कम दो मैच की मेजबानी मिलेगी। बीसीसीआई इस हफ्ते मीडिया अधिकार निविदा की घोषणा कर सकता है और ऐसे में कार्यक्रम की घोषणा करना जरूरी था। अक्टूबर-नवंबर में स्वदेश में होने वाले विश्व कप के बाद भारत घरेलू सत्र में वनडे मैच नहीं खेलेगा।

भारत को अगले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप में हिस्सा लेना है और इसे देखते हुए हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम घरेलू सत्र में आठ टी20 मैच खेलेगी। टीम इंडिया एकदिवसीय विश्व कप के एक हफ्ते बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच और फिर जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगी। अफगानिस्तान ने 2018 में भारत में टेस्ट मैच खेला था लेकिन उसकी सीमित ओवरों की टीम भारत में पहली बार सीरीज खेलेगी।

विशखापत्तनम (23 नवंबर), तिरूवनंतपुरम (26 नवंबर), गुवाहाटी (28 नवंबर), नागपुर (एक दिसंबर) और हैदराबाद (तीन दिसंबर) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबलों की मेजबानी करेंगे जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच मोहाली (11 जनवरी), इंदौर (14 जनवरी) और बेंगलुरू (17 जनवरी) में होंगे।

घरेलू सत्र के दौरान बड़ी तपरपू भारत और इंग्लैंड के बीच एंथोनी डि मेलो ट्रॉफी होगी। हैदराबाद (25 से 29 जनवरी), विशाखापत्तनम (दो से छह फरवरी), राजकोट (15-19 फरवरी), रांची (23-27 फरवरी) और धर्मशाला (सात से 11 मार्च) श्रृंखला के पांच टेस्ट की मेजबानी करेंगे। समय पर मैदान तैयार नहीं होने के कारण इस साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच की मेजबानी से चूकने के बाद धर्मशाला को टेस्ट मेच के आयोजन के लिए चुना गया है। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद और इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के बीच तीन हफ्ते का अंतर होगा।

इस प्रकार है कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलिया सीरीज (वनडे सीरीज)
तारीखफॉर्मेटजगह
22 सितंबरपहला वनडेमोहाली
24 सितंबरदूसरा वनडेइंदौर
27 सितंबरतीसरा वनडे राजकोट
ऑस्ट्रेलिया सीरीज (टी20 सीरीज)
तारीखफॉर्मेटजगह
23 नवंबरपहला टी20विशाखापट्टनम
26 नवंबरदूसरा टी20विशाखापट्टनम
28 नवंबरतीसरा टी20गुवाहाटी
01 दिसंबरचौथा टी20नागपुर
03 दिसंबरपांचवां टी20हैदराबाद
अफगानिस्तान सीरीज (टी20 सीरीज)
तारीखफॉर्मेटजगह
11 जनवरी 2024पहला टी20मोहाली
14 जनवरी 2024दूसरा टी20इंदौर
17 जनवरी 2024तीसरा टी20बेंगलुरू
इंग्लैंड सीरीज (टेस्ट सीरीज)
तारीखफॉर्मेटजगह
25 से 29 जनवरी 2024पहला टेस्टहैदराबाद
02 से 06 फरवरी 2024दूसरा टेस्टविशाखापट्टनम
15 से 19 फरवरी 2024तीसरा टेस्टराजकोट
23 से 27 फरवरी 2024चौथा टेस्ट रांची
03 से 07 मार्च 2024पांचवां टेस्ट धर्मशाला
End of Article