KKR vs PBKS Throwback : धवन की 'किंग्स' के पास KKR से बदला लेने का पूरा मौका

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 1, 2023, 11:00 AM IST

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings : आईपीएल के 16वें सीजन के दूसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना होगा। इस मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स को केकेआर के खिलाफ नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी।

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings : फटाफट क्रिकेट का रोमांच शुरू हो चुका है। आईपीएल के नए सीजन के दूसरे मुकाबले में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडिय में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब किंग्स के लिए यह मैच काफी अहम है, क्योंकि पिछले सीजन के लीग मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने पंजाब किंग्स को मात दिया था। वहीं, दोनों टीमों की बात करें तो दोनों आपस में 30 मुकाबलों में आमने सामने हो चुके हैं। इसमें कोलकाता नाइटराइडर्स को 20 मैच, जबकि पंजाब किंग्स को सिर्फ 10 मैच में जीत मिली है।

KKR vs PBKS Throwback, Kolkata Knight Riders, Punjab Kings,

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी। फोटो - IPL/BCCI

137 पर सिमट गई थी पंजाब किंग्स

आईपीएल के 15वें सीजन के 8वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हुआ था। पहले खेलते हुए पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई थी। सिर्फ एक खिलाड़ी टीम के लिए 30+ का स्कोर किए थे। भानुका राजपक्षे ने 344.44 की स्ट्राइक रेट से 9 गेंद पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 31 रन बना थे। इसके बाद कागिसो रबाडा ने 16 गेंद पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए थे। कोलकाता के उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे।

End of Feed