क्रिकेट

KKR vs PBKS Throwback : धवन की 'किंग्स' के पास KKR से बदला लेने का पूरा मौका

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 1, 2023, 11:00 AM IST

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings : आईपीएल के 16वें सीजन के दूसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना होगा। इस मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स को केकेआर के खिलाफ नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी।

Image

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी। फोटो - IPL/BCCI

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings : फटाफट क्रिकेट का रोमांच शुरू हो चुका है। आईपीएल के नए सीजन के दूसरे मुकाबले में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडिय में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब किंग्स के लिए यह मैच काफी अहम है, क्योंकि पिछले सीजन के लीग मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने पंजाब किंग्स को मात दिया था। वहीं, दोनों टीमों की बात करें तो दोनों आपस में 30 मुकाबलों में आमने सामने हो चुके हैं। इसमें कोलकाता नाइटराइडर्स को 20 मैच, जबकि पंजाब किंग्स को सिर्फ 10 मैच में जीत मिली है।

137 पर सिमट गई थी पंजाब किंग्स

आईपीएल के 15वें सीजन के 8वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हुआ था। पहले खेलते हुए पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई थी। सिर्फ एक खिलाड़ी टीम के लिए 30+ का स्कोर किए थे। भानुका राजपक्षे ने 344.44 की स्ट्राइक रेट से 9 गेंद पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 31 रन बना थे। इसके बाद कागिसो रबाडा ने 16 गेंद पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए थे। कोलकाता के उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे।

33 गेंद शेष रहते जीता था केकेआर

जवाब में उतरी केकेआर ने 33 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन आंद्रे रसेल ने तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। आंद्र रसेल ने 225.80 की स्ट्राकइ रेट से 31 गेंद पर 2 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बनाए थे। वहीं, कप्तान श्रेयर अय्यर ने 26 और सैम बिलिंग्स ने 24 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, पंजाब किंग्स के राहुल चाहर ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए थे।

दोनों टीमों के कप्तान नए

आईपीएल के 16वें सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम नए कप्तान के भरोसे मैदान पर उतरेगी। शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स उतरेगी। पिछले सीजन में टीम मयंक की कप्तानी में उतरी थी। वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम नीतिश राणा की कप्तानी में उतरेगी, क्योंकि टीम के नियमित कप्तान पीठ दर्द के कारण लीग के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article