IPL 2024 के फाइनल में पहुंची दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स, तीसरी खिताबी जीत का अब इंतजार

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात देकर आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। जीत के लिए मिले 160 रन के लक्ष्य को केकेआर ने 13.4 ओवर में हासिल कर लिया।

KKR in IPL 2024 Final: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 159 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 160 रन के लक्ष्य को केकेआर ने 13.4 ओवर में 8 विकेट रहते हासिल कर लिया और चौथी बार लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। कोलकाता मौजूदा सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है। फाइनल में तीसरी बार खिताबी जीत हासिल करने के लिए केकेआर की भिड़ंत किससे होगी इसका पता तीन दिन बाद चलेगा।

Kolkata Knight Riders

कोलकाता नाइट राइडर्स(साभार IPL/BCCI)

गंभीर के टीम से जुड़ते ही बदली किस्मत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में खिताबी जीत हासिल की थी। पिछले 10 साल से उसकी झोली खाली है। ऐसे में गंभीर के टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़ती ही केकेआर की किस्मत पलट कर रख दी। पहले तो लीग दौर में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर अंक तालिका में पहले पायदान पर रही। कोलकाता प्लेऑफ दौर में पहुंचने वाली पहली टीम भी थी। केकेआर को लीग दौर में खेले 14 मैच में 9 में जीत और 3 में हार मिली जबकि उसके दो मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए।

End of Feed