कद 6 फीट 5 इंच, वजन 125 किलो... कौन है टोटोआ औवा, नाइटक्लब में क्रिकेटर बेन स्टोक्स और एटकिंसन से भिड़ने वाला खिलाड़ी

Who Is Totoa Auvaa: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और साथी क्रिकेटर गस एटकिंसन नाइटक्लब विवाद के बाद मुश्किल में फंस गए हैं और कप्तान स्टोक्स के संन्यास लेने की खबरें भी रफ्तार पकड़ चुकी हैं। आखिर उस रात नाइटक्लब में हुआ क्या था और कौन हैं टोटोआ औवा, जिनका नाम नाइटक्लब में क्रिकेटरों से हुई लड़ाई से जोड़ा जा रहा है।

इंग्लैंड के एक नाइटक्लब में हुई लड़ाई, जिसमें इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ जांच शुरू हुई, उस झगड़े में शामिल रग्बी खिलाड़ी की पहचान सामने आ गई है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, यह खिलाड़ी टोटोआ औवा हैं। टोटोआ 21 साल के सारासेन्स टीम के उभरते हुए खिलाड़ी हैं, उनका वजन लगभग 125 किलोग्राम है और लंबाई 6 फीट 5 इंच है। खबरों के मुताबिक, औवा सारासेन्स के उन खिलाड़ियों के ग्रुप का हिस्सा था जो रविवार रात लंदन में घूम रहे थे, क्योंकि टीम का सीजन खत्म हो चुका था। यह घटना सोमवार सुबह चेल्सी के रेक्स रूम्स नाइटक्लब में हुई।

Know All About Totoa Auvaa Rugby Player Who Fought With Ben Stokes In Nightclub

टोटोआ औवा और बेन स्टोक्स (Instagram/Benstokes/Saracens)

इंग्लैंड के एक अख़बार का दावा है कि न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ इंग्लैंड की पहली टेस्ट जीत के बाद, स्टोक्स और एटकिंसन क्लब के VIP एरिया में थे, तभी इन दोनों क्रिकेटरों, रग्बी खिलाड़ी टोटोआ औवा और इंग्लैंड की सिक्योरिटी टीम के एक सदस्य के बीच लड़ाई हो गई। शुरुआती खबरों के मुताबिक, औवा ने एटकिंसन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन गलती से सिक्योरिटी गार्ड को मार दिया, जिससे उसे टांके लगाने पड़े।

End of Feed