IND vs AUS: केएल राहुल ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, अब कोच की बारी

KL Rahul beats MS Dhoni: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेट कीपिंग से भी सभी को इंप्रेस किया है। उन्होंने अब तक 16 डिसमिसल कर दिए हैं और इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया है। अब उनकी निगाहें एक और रिकॉर्ड पर होगी।

KL Rahul beats MS Dhoni: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिडंत होने वाली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में जहां टीम इंडिया की निगाहें तीसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर होगी वहीं इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम के आगे जोड़ने की फिराक में होंगे।

KL Rahul

केएल राहुल

आईपीएल 2023 में चोटिल होने के बाद केएल राहुल ने एशिया कप में शानदार वापसी की। उन्होंने ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी बल्कि विकेटकीपिंग में भी जोर दिखाया और विश्वकप में टीम इंडिया के लिए स्टंप के पीछे का दारोमदार संभाला। राहुल एकदिवसीय टीम के लिए मध्यक्रम में हमेशा फिट रहते थे, लेकिन उनके दस्ताने पहनने से न केवल टीम को संतुलन मिला, बल्कि श्रेयस अय्यर के रूप में नंबर 4 पर एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाने का विकल्प भी मिला, जिसका प्रदर्शन अच्छा रहा है।

End of Feed