क्रिकेट

विश्व कप 2023 के बाद कब शुरू होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज, जानिए पूरा कार्यक्रम?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 17, 2023, 05:59 PM IST

विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जानिए सीरीज का पूरा कार्यक्रम, कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

नई दिल्ली: विश्व कप 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग 19 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रही है। 20 साल बाद विश्व कप के फाइनल में दोनों टीमों का आमना-सामना हो रहा है। 2003 में जब दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में भिड़ी थीं तब रिकी पॉन्टिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर भारी पड़ी थी। ऐसे में भारतीय प्रशंसक कंगारुओं से विश्व कप के फाइनल में 20 साल पहले मिली हार का हिसाब चुकता करने का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसा है सीरीज का कार्यक्रम विशाखापट्टन में होगा आगाज

विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले के बाद भी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत का रोमांच कम नहीं होने वाला है। विश्व कप के बाद दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में एक दूसरे से भिड़ेंगी। पांच मैच की इस सीरीज का आगाज 23 नवंबर, 2023 को विशाखापट्टनम में होगा। सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 दिसंबर को बेंगलुरू में खेला जाएगा। सीरीज के पांच मुकाबले विशाखापट्टनम(23 नवंबर), तिरुवनंतपुरम(26 नवंबर), गुवाहाटी(28 नवंबर), नागपुर(1 दिसंबर) और बेंगलुरू(3 दिसंबर) में खेले जाएंगे। मुकाबले शाम सात बजे से शुरू होंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने कर दिया है टीम का ऐलान, भारत का बाकी

ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान मैथ्यू वेड के हाथों में सौंपी है। वहीं विश्व कप में धमाल मचा रहे डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एडम जंपा और जोस इंग्लिस को भी टीम में जगह दी है। बीसीसीआई ने कंगारुओं के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि युवा खिलाड़ियों को इसमें मौका दिया जा सकता है। जो टीम

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:

मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article