SRH vs KKR IPL Final Live Telecast: हैदराबाद-कोलकाता के बीच फाइनल मुकाबला यहां देखें फ्री में लाइव

SRH vs KKR IPL Final Live Telecast: आईपीएल फाइनल में आज हैदराबाद और कोलकाता के बीच मुकाबला होना है। यह मुकाबला स्पिन फ्रैंडली पिच चेपॉक में खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें। यहां हम आपको बताएंगे कि इस मैच को आप कब और कहां-कहां देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • हैदराबाद और कोलकाता के बीच आईपीएल फाइनल
  • चेपॉक में खेला जाएगा आईपीएल का फाइनल मुकाबला
  • कब और कहां देखें आईपीएल का फाइनल मुकाबला

IPL Final LIVE Streaming, KKR vs SRH: आईपीएल फाइनल में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। यही कारण है कि क्रिकेट फैंस के लिए आज सुपर संडे का दिन है, क्योंकि आज आईपीएल 2024 को अपना चैंपियन मिल जाएगा। फैंस को एक बात जरूर खटकेगी क्योंकि यह मुकाबला चेन्नई के मैदान पर है और फाइनल में उनकी टीम नहीं है। आज के मुकाबले में फैंस को बल्ले और गेंद की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। चेन्नई की पिच ने पिछले कुछ दिनों में दिलचस्प मुकाबले दिए हैं।

IPL FINAL LIVE TELECAST.

हैदराबाद बनाम कोलकाता आईपीएल फाइनल (साभार-TNN)

बल्लेबाजों में जहां ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं वहीं गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा और सुनील नरेन से जैसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी पल अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं। आइए इस मुकाबले से पहले मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

End of Feed