IPL Final Kaun Jita, KKR vs SRH Final Toss, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले में दो चैम्पियन टीमों का आमना-सामना हुआ। इस मुकाबले में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। इस रोमांचक मैस से पहले दोनों टीमों के मौजूदा सीजन के लीग मैच पर नजर डालें तो कोलकाता की टीम को 14 मैचों में से 9 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। दो मुकाबले बारिश के कारण नहीं खेले जा सके। 20 अंक के साथ टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 14 मैचों में से 8 मुकाबले में जीत और 5 मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। टीम के एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था। टीम 17 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी।
श्रेयस अय्यर और पैट कमिंस हाथ मिलाते हुए। (फोटो- IPL/BCCI)
चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेल जा रहे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।
कोलकाता-हैदराबाद टॉस टाइम (KKR vs SRH Final Match Toss Time)
- 07.00 PM
कोलकाता-हैदराबाद स्टेडियम (KKR vs SRH Final Match Venue)
- चेपॉक स्टेडियम स्टेडियम, चेन्नई
कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेइंग-11 (Kolkata Knight Riders Playing-11)
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
कोलकाता नाइट राइडर्स सबस्टिट्यूट प्लेयर
अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड।सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11 (Sunrisers Hyderabad Playing-11)
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी. नटराजन।
सनराइजर्स हैदराबाद सबस्टिट्यूट प्लेयर
उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडे, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर।
कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वॉड (Kolkata Knight Riders Squads)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।
सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड (Sunrisers Hyderabad Squads)
पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।
