क्रिकेट

KKR vs GT Flashback: करामाती खान की फिरकी में फंसा था कोलकाता, इस धाकड़ बल्लेबाज से भी रहना होगा सावधान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 29, 2023, 10:50 AM IST

KKR vs GT Flashback: इंडियन प्रीमियर लीग के 39वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला कोलकाता अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में खेलने उतरेगी। इस मैदान पर दोनों टीमें मौजूदा सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था, जिसमें गुजरात को जीत मिली थी।

Image

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

KKR vs GT Flashback: आईपीएल के 39वें मैच में दो चैम्पियन टीमों का आमना-सामना होगा। दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता की नजर होम ग्राउंड पर जीत दर्ज करने पर होगी। हालांकि, कोलकाता का होम ग्राउंड पर कुछ खास प्रदर्शन नही रहा है। कोलकाता अपने होम ग्राउंड पर तीन मैच खेलने उतरी है, जिसमें से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है, जबकि दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

कोलकाता की टीम को 8 मैचों में से सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम शानदार प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही है। गुजरात ने 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता की टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर है, जबकि गुजरात की टीम 10 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।

अब बात करते हैं पिछले सीजन की। कोलकाता के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने शानदार जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कप्तानी पारी खेली थी। उन्होंने 136.73 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी। वहीं, टीम के स्टार गेंदबाज राशिद खान के फिरकी में कोलकाता के खिलाड़ी फंस गए थे। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे। इस मुकाबले में कोलकाता के आंद्रे रसेल का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने 25 गेंदों पर एक चौका और 6 छक्के की मदद से 48 रन बनाए थे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। इस मुकाबले में गुजरात को 8 रन से जीत मिली थी।

मौजूदा आईपीएल में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हुई। इस मुकाबले में कोलकाता ने पिछले साल का बदला भी ले लिया। कोलकाता ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को उसके मैदान पर 3 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में कोलकाता के वेंकटेश अय्यर ने 83 रन, नीतिश राणा ने 45 रन और रिंकू सिंह ने 48 रन की शानदार पारी खेलकर जीत दिलाई। इस मुकाबले में सुनील नरेन ने सबस ज्यादा 3 विकेट झटके थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article