क्रिकेट

KKR Top Batsman in IPL 2024: इन बल्लेबाजों के दम पर करबो लड़बो जीतबो करने उतरेगी केकेआर की टीम

KKR Most Run Scorer Batsman, Kolkata Knight Riders Top Batsman in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान पर उतरने वाली है। टीम में कई बेहतरीन बल्लेबाज मौजूद हैं जो कि रनों का अंबार लगाने के काबिल हैं।

Image

कोलकाता नाइट राइडर्स बल्लेबाज

Kolkata Knight Riders (KKR) IPL 2024 Scorer Batsman Stats and Records in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत में दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है और इसे लेकर अभी से सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 2 बार खिताब जीतने वाली टीम केकेआर भी इस बार 10 साल का सूखा खत्म करना चाहेगी। टीम ने आखिरी खिताब 2014 में जीता था।

कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर के पास है। टीम ने अपनी बल्लेबाजी पर खास ध्यान दिया है और आईपीएल ऑक्शन में कई शानदार बल्लेबाजों को भी शामिल किया है। टीम ने अनुभवी खिलाड़ी मनीष पांडे को खरीदा है जो कि मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं टीम के पास रिंकू सिंह के रुप में शानदार फिनिशर है जो कि कभी भी मैच पलट सकता है।

खिलाड़ीदेशरोल
जेसन रॉयइंग्लैंडबल्लेबाज
श्रेयस अय्यरभारतबल्लेबाज
रिंकू सिंहभारतबल्लेबाज
मनीष पांडेभारतबल्लेबाज
रहमानुल्लाह ुगुरबाजअफगानिस्तानविकेटकीपर बल्लेबाज
नीतिश राणाभारतबल्लेबाज
रदरफोर्डवेस्टइंडीजबल्लेबाज
अंगरिश रघुवंशीभारतबल्लेबाज

IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा स्क्वॉड (Kolkata Knight Riders full squad IPL 2024)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह , रहमानुल्लाह गुरबाज़, जेसन रॉय, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, सुयश शर्मा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क , रमनदीप सिंह, अंगरीश रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन, साकिब हुसैन

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article