केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की कहानी एक शानदार उदाहरण है कि जो जितनी तेजी से उठता है वह उतनी ही तेजी से नीचे जाता है। केकेआर के स्टार वरुण टीम इंडिया के लिए केवल 3 T20I मैच खेले हैं। उन्हें 2021 टी20 वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम में चुना गया था। लेकिन टूर्नामेंट खत्म होने के ठीक बाद उन्हें बाहर कर दिया गया तब से वह नेशनल टीम में नहीं लौटे।
वरुण चक्रवर्ती (साभार-X)
IPL में वरुण का शानदार प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 और 2021 सीजन में चक्रवर्ती ने कोलकाता नाइट राइडर्स के शानदार प्रदर्शन किया। इस 'मिस्ट्री स्पिनर' ने आईपीएल 2020 में 17 विकेट लिए और 2021 में 18 विकेट चटकाए। इतना ही नहीं IPL के पिछले सीजन में चक्रवर्ती ने 20 विकेट चटकाए।
वरुण चक्रवर्ती ने किया खुलासा
वर्ल्ड कप के बाद वरुण को दोबारा मौका नहीं मिला। उनके बाहर जाने के कारण के तौर पर यह खबर सामने आई थी कि वह इंजर्ड हो गए थे। लेकिन अब चक्रवर्ती ने सामने आकर इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें टीम से बाहर करने के लिए अफवाह फैलाई गई थीं।
“यह बहुत कठिन था क्योंकि विश्व कप ख़त्म करने के ठीक बाद, मेरी इंजरी नहीं थी। यह बहुत छोटी चोट थी। मुझे ट्रैक पर वापस आने में बस दो या तीन हफ्ते लगे थे। लेकिन उसके बाद, मुझे किनारे कर दिया गया और लोग यही बहाना बनाते रहे कि मैं इंजर्ड हूं। मुझे नहीं पता यह एक अफवाह थी, या कोई मेरे बारे में यह खबर फैलाना चाहता था ताकि वे मुझे टीम से किनारे कर सकें।
