KKR Schedule 2023 : दो बार की चैम्पियन KKR का IPL-16 का पूरा कार्यक्रम है कुछ इस तरह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 18, 2023, 01:34 PM IST

Kolkata Knight Riders IPL 2023 Full Schedule, KKR IPL 2023 Schedule, Match Timings: बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल के 16वें सीजन के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। जानिए की श्रेयस अय्यर की कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा कार्यक्रम।

Kolkata Knight Riders (KKR) IPL 2023 Full Schedule: बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 के नए सीजन के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स का अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स से सामना होगा। दोनों टीमें एक अप्रैल को सीजन के दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला सीजन का पहला डबल हेडर होगा। कोलकाता नाइटराइडर्स को ग्रुप-ए में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जगह मिली है।

KKR Schedule 2023 : दो बार की चैम्पियन KKR का IPL-16 का पूरा कार्यक्रम है कुछ इस तरह

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाइटराइडर्स साल 2014 में आखिरी बार चैम्पियन बनी थी। पिछले सीजन में टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। कोलकाता पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर रही थी। टीम ने लीग के कुल 14 मुकाबलों में से सिर्फ 6 मैच में जीत दर्ज कर पाई थी, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। आईए जानते हैं आईपीएल 16 में कैसा है कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा शेड्यूल...

End of Feed