'ऑल द बेस्ट..' SRH के खिलाफ मैच से पहले KKR के लिए इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर ने जारी किया खास संदेश

Harry Kane wishes KKR best of luck: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाली है। इस मैच से पहले इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैरी केन ने शाहरुख खान की टीम केकेआर के सपोर्ट में खास वीडियो जारी किया है।

Harry Kane wishes KKR best of luck: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अपने अंत की ओर बढ़ गया है और मंगलवार (21 मई 2024) को क्वालिफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होने वाली है। इस महामुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस बड़े मुकाबले को लेकर दुनियाभर में जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है। हर किसी ने अपनी-अपनी टीम तय कर ली है। इसी कड़ी में शाहरुख खान की टीम को इंग्लैंड से एक खास संदेश मिला है।

harry kane kkr

हैरी केन कोलकाता नाइट राइडर्स (x/ipl)

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर हैरी केन ने केकेआर टीम को एक विशेष वीडियो संदेश भेजा, जिसमें उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दी। हैरी केन ने एक वीडियो मैसेज में कहा है कि "हे कोलकाता नाइट राइडर्स, सीज़न की शानदार शुरुआत। शेष सीज़न के लिए सभी नाइट्स को शुभकामनाएं। एफसी बायर्न म्यूनिख से हमारा समर्थन भेज रहा हूं।"

End of Feed