Harry Kane wishes KKR best of luck: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अपने अंत की ओर बढ़ गया है और मंगलवार (21 मई 2024) को क्वालिफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होने वाली है। इस महामुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस बड़े मुकाबले को लेकर दुनियाभर में जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है। हर किसी ने अपनी-अपनी टीम तय कर ली है। इसी कड़ी में शाहरुख खान की टीम को इंग्लैंड से एक खास संदेश मिला है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर हैरी केन ने केकेआर टीम को एक विशेष वीडियो संदेश भेजा, जिसमें उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दी। हैरी केन ने एक वीडियो मैसेज में कहा है कि "हे कोलकाता नाइट राइडर्स, सीज़न की शानदार शुरुआत। शेष सीज़न के लिए सभी नाइट्स को शुभकामनाएं। एफसी बायर्न म्यूनिख से हमारा समर्थन भेज रहा हूं।"
अहमदाबाद में मौजूद रहेंगे शाहरुख खान
केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी मंगलवार को स्टैंड में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए मौजूद होंगे। सोमवार को सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आईं, जहां शाहरुख खान मुंबई में वोट डालने के कुछ घंटों बाद केकेआर के महत्वपूर्ण मैच में शामिल होने के लिए अपने बेटे अबराम के साथ अहमदाबाद गए।
