PSL की फिर हुई फजीहत, ECB ने अभी तक नहीं दी मंजूरी, स्मिथ और विलियमसन जैसे खिलाड़ियों का भी खेलना मुश्किल

Pakistan Super League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से टकराने की फिराक में बैठे पीएसएल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। आईपीएल के चलते पहले ही बड़े खिलाड़ी बाहर हो गए हैं वहीं बाकि प्लेयर्स का भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

Pakistan Super League 2025: स्मिथ और केन विलियमसन जैसे विदेशी बल्लेबाजों का पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के आगामी सत्र में शामिल होने की संभावना बेहद कम है जबकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस साल अप्रैल-मई में आयोजित होने वाली लीग में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से मंजूरी का इंतजार है।

kane williamson (2)

केन विलियमसन हो सकते हैं बाहर (फोटो- ICC)

पीसीबी ने मंगलवार को कहा कि डेविड वार्नर, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स और मुस्तफिजूर रहमान जैसे दिग्गज 11 जनवरी को खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के दौरान प्लैटिनम श्रेणी में शामिल होंगे।लीग की सर्वोच्च स्तर की इस श्रेणी में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट, रिले मेरेडिथ और स्टीव स्मिथ (पुष्टि होने पर) के साथ-साथ इंग्लैंड के आदिल राशिद, गस एटकिंसन, जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, टॉम कुरेन और टॉम कोहलर-कैडमोर शामिल है।

End of Feed