IPL 2024 Eliminator, RCB vs RR Preview: बैंगलोर-राजस्थान एलिमिनेटर मैच से जुड़ी सभी खास बातें यहां जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2024, 10:31 AM IST

IPL 2024 Eliminator, RCB vs RR Preview: बुधवार (22 May 2024) को आईपीएल 2024 में प्लेऑफ का एक और बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होगी। एलिमिनेटर के नियमों के हिसाब से जो भी मैच हारा वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा, जबकि विजेता को दूसरे क्वालीफायर में पहुंच पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम से खेलने का मौका मिलेगा। दूसरे क्वालीफायर का विजेता फाइनल की दूसरी टीम बनेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला
  • एलिमिनेटर मैच में बैंगलोर और राजस्थान की टक्कर
  • जो भी इस मैच में हारा वो टूर्नामेंट से होगा बाहर

IPL 2024 Eliminator, RCB vs RR Preview: संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के सामने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग प्लेआफ में आत्मविश्वास से भरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कठिन चुनौती होगी जो चमत्कारिक प्रदर्शन करके यहां तक पहुंची है। एक समय पर रॉयल्स का शीर्ष दो में रहना तय लग रहा था लेकिन लगातार चार हार और केकेआर के खिलाफ आखिरी मैच बारिश में धुलने के कारण वह सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दूसरे स्थान पर रही।

IPL 2024 Eliminator, RR vs RCB Preview

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रिव्यू

दूसरी ओर आरसीबी प्लेआफ से बाहर होने की कगार पर पहुंचने के बाद सनसनीखेज तरीके से चौथे स्थान तक पहुंची । पहले आठ में से सात मैच हारने के बाद फाफ डु प्लेसी की टीम ने गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेआफ में जगह बनाई। रॉयल्स चार हार और एक वर्षाबाधित मैच रद्द होने के बाद यहां पहुंची है तो आरसीबी ने लगातार छह जीत दर्ज करके अपने प्रतिद्वंद्वी के लिये खतरे की घंटी बजा दी है।

End of Feed