क्रिकेट

KAF vs JK Dream11 Prediction: टेबल-1 बनाम टेबल-5 के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

KAF vs JK Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Kandy Falcons vs Jaffna Kings Playing X1: लंका प्रीमियर लीग 2024 (Lanka Premier League 2024) के 11वें मुकाबले में मंगलवार (09 जुलाई 2024) को कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
  • दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा मैच।
  • इस मुकाबले से पहले देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।


KAF vs JK Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Kandy Falcons vs Jaffna Kings Playing X1: लंका प्रीमियर लीग 2024 (Lanka Premier League 2024) में मंगलवार को टेबल टॉपर का सामना टेबल लोअर टीम से होगा। टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में जाफना किंग्स का सामना कैंडी फाल्कन्स से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। लीग के मौजूदा सीजन में जाफना किंग्स के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम ने अभी तक 4 मैच खेले हैं और तीन मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं, टीम को एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम पॉइंट टेबल में 6 अंक के साथ टॉप पर है। वहीं, डिफेंडिंग चैम्पियन कैंडी फाल्कन्स का अभी तक उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। टीम को 4 मुकाबले में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है, जबकि तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर है।

जाफना किंग्स का जीत प्रतिशत ज्यादा

डिफेंडिंग चैम्पियन कैंडी फाल्कन्स के खिलाफ जाफना किंग्स का पलड़ा काफी मजबूत है। गुगल के मुताबिक, जाफना किंग्स का जीत प्रतिशत 57% है, जबकि कैंडी फाल्कन्स का जीत प्रतिशत 43% है।

KAF vs JK T20 Match, कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स

दिनांक: 09 जुलाई 2024

समय: 3: 00 PM

मैदान: रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दांबुला

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: दिनेश चांदीमल, कुसल मेंडिस।

बल्लेबाज: पथुम निसंका, रिले रोसौव, चरिथ असलंका, अविष्का फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस।

ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, अजमतुल्लाह उमरजई, दासुन शनाका।

गेंदबाज: दुष्मंथा चमीरा

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: वानिंदु हसरंगा।

उप-कप्तान: दासुन शनाका।

जाफना किंग्स का स्क्वॉड (Jaffna Kings Squads)

चरित असलांका (कप्तान)

विजयकांत व्यासकांथ

कुसल मेंडिस

अविष्का फर्नांडो

अजमतुल्लाह उमरजई

नूर अहमद

रिली रोसू

फैबियन एलन

धनंजय डी सिल्वा

प्रमोद मधुशन

जेसन बेहरेनडॉर्फ

असिथा फर्नांडो

विशद रंदिका

लाहिरू समरकून

ईशान मलिंगा

एलेक्स रॉस

अहान विक्रमसिंघे

वानुजा सहान

मुरविन अबिनाश

अरुल प्रगासम

पथुन निसांका

निशान मदुष्का

थीसन विथुशन

निसाला थारका

कैंडी फाल्कन्स का स्क्वॉड (Kandy Falcons Squads)

वानिन्दु हसरंगा (कप्तान)

दुष्मंता चमीरा

कामिंडु मेंडिस

एंजेलो मैथ्यूज

आंद्रे फ्लेचर

मोहम्मद हैरिस

एशेन बंडारा

दिनेश चांदीमल

दासुन शनाका

रमेश मेंडिस

दिमुथ करुणारत्ने

मोहम्मद हसनैन

पवन रथनायके

चमथ गोमेज

चतुरंगा डी सिल्वा

कविन्दु पथिरत्ने

लक्षण संदाकन

सम्मू आशान

सलमान अली आगा

मोहम्मद अली

कसुन राजिथा

(*Disclaimer: लंका प्रीमियर लीग में कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article