जोस बटलर और ब्रूक की जोड़ी ने बना दिया पार्टनरशिप का नया रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस मुकाबले में हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। दोनों ने सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

ऐसा लग रहा है इंग्लैंड में भारतीय टीम के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है। साउथैम्पटन में 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में जब अय्यर ने लगातर 5वीं बार टॉस जीता तो लगा कि कुछ नया होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पिछले 4 मैच की तरह एकबार फिर इंग्लैंड के बल्लेबाज पहले बैटिंग करने उतरे और भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। नतीजा इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 257 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इंग्लैंड ने पहली बार टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ 250 से ज्यादा का स्कोर बनाया। कप्तान हैरी ब्रूक 45 गेंद में 95 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि जोस बटलर ने 131 रन की पारी खेली। दोनों ने इस मुकाबले में साझेदारी का नया रिकॉर्ड बना डाला।

india vs england

भारत और इंग्लैंड (साभार-X)

टी20 में इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी

इंग्लैंड ने पहला विकेट भले ही 8 रन के स्कोर पर गंवा दिया। लेकिन उसके बाद हैरी ब्रूक और जोस बटलर की आंधी आई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 103 गेंद में 233 रन की साझेदारी की। हैरी ब्रूक 95 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दोनों ने 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया जब डेविड मलान और ओएन मॉर्गन ने नेपियर में 182 रन की साझेदारी की थी।

End of Feed