क्रिकेट

INDW vs IREW 2nd ODI Match: जेमिमा ने जड़ा शानदार शतक, आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 350 के पार

INDW vs IREW 2nd ODI Match: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मेजबान टीम भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 350 से अधिका का स्कोर खड़ा किया। जेमिमा रोड्रिग्स ने शतक, जबकि स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल और हरलीन देओल ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Image

शतक जड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स। (फोटो- BCCI Women X)

Photo : Twitter

INDW vs IREW 2nd ODI Match: जेमिमा रोड्रिग्स के पहले एकदिवसीय शतक के साथ शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की दमदार पारियों से भारत ने रविवार को यहां दूसरे महिला वनडे में आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 370 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान स्मृति मंधाना ने 54 गेंद में 73 रन की आक्रामक पारी खेलने के अलावा पहले विकेट के लिए प्रतिका रावल (60 गेंद में 67 रन) के साथ 114 गेंद में 156 रन की साझेदारी कर के भारत को तेज शुरुआत दिलायी।

जेमिमा ने 91 गेंद में 102 रन की पारी में 12 चौके लगाये। उन्होंने हरलीन देयोल (84 गेंदों पर 89 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 168 गेंद में 183 रन की बड़ी साझेदारी कर टीम का बड़ा स्कोर सुनिश्चित किया। भारतीय बल्लेबाजों ने आयरलैंड की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए 50 ओवर में 44 चौके और तीन छक्के जड़े जेमिमा को एकदिवसीय में अपना शतक जड़ने के लिए 41 मैचों का इंतजार करना पड़ा। इससे पहले उनके नाम छह अर्धशतक हैं। उन्होंने मध्यम तेज गेंदबाज अर्लीन केली के खिलाफ चौका लगाकर शतक पूरा किया और फिर अपने बल्ले से गिटार बजाने की भाव भंगिमा से इसका जश्न मनाया।

उन्होंने इस शतकीय पारी के बाद मैच के प्रसारक (स्पोर्ट्स 18) से कहा, ‘इस शतक को पूरा करने लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। खुशी है कि टीम ने मुझे नंबर चार पर भूमिका दी और मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकी।’ उन्होंने कहा, ‘आज मेरे लिए 50वें ओवर तक क्रीज पर रहना अहम था। मेरे लिए रन बनाना कोई समस्या नहीं है, मैं इसमें लय में हूं लेकिन अंत तक क्रीज पर बने रहना महत्वपूर्ण था और खुशी है कि मैं ऐसा कर सकी।’आयरलैंड के लिए केली और ओर्ला प्रेंडेरगास्ट को दो-दो जबकि जॉर्जीना डेम्पसे को एक सफलता मिली।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article