IPL 2025: मजबूत टीम के बावजूद क्यों फेल हो गई सनराइजर्स हैदराबाद? जयदेव उनादकट ने बताई वजह

SRH Failure Reasons: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का इस साल प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम 10 में से केवल 3 मैच जीत पाई है और उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुंकिन सा नजर आ रहा है। ऐसे में हैदराबाद के खराब प्रदर्शन के पीछे की क्या वजह रही इसको लेकर जयदेव उनादकट ने खुलासा किया है।

SRH Failure Reasons: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 38 रन से हार के बाद टीम के प्लेऑफ़ में पहुंचने की संभावनाएं काफी कम हो गई हैं। टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने इस खराब प्रदर्शन के लिए गेंदबाजी विभाग की असंगतता और पिच की बदलती परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया।

sunrisers hyderabsd

सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- AP/X)

मैच के बाद उनादकट ने कहा, "IPL में मेरे अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि किसी टीम को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तीन-चार गेंदबाजों का निरंतर योगदान जरूरी होता है। इस साल हमारे साथ ऐसा नहीं हुआ। अगर दो गेंदबाज अच्छा कर रहे थे, तो बाकी तीन उनका साथ नहीं दे पाए।"उन्होंने आगे कहा, "जैसे बल्लेबाजी में साझेदारी महत्वपूर्ण होती है, वैसे ही गेंदबाजी में भी टीमवर्क चाहिए। जब एक छोर से दबाव नहीं बनता, तो दूसरे गेंदबाज पर अनावश्यक भार पड़ता है। इससे पूरी रणनीति प्रभावित होती है।"

End of Feed