Asia Cup 2023 पाकिस्तान में होगा या नहीं? ACC की इमरजेंसी बैठक में हिस्सा लेंगे जय शाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 3, 2023, 09:35 PM IST

Jay Shah to attend ACC meeting: पाकिस्तान में एशिया कप 2023 का आयोजन होगा या नहीं, ये अब भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। एशियन क्रिकेट काउंसिल की एक आपातकाल बैठक बहरीन में आयोजित होने जा रही है जिसमें इस मुद्दे पर फैसला हो सकता है। बीसीसीआई सचिव जय शाह भी पहुंच गए हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की आपात बैठक में हिस्सा लेने के लिये बहरीन में हैं। यह बैठक पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी के अनुरोध पर बुलायी गयी है जिसमें पाकिस्तान के एशिया कप मेजबानी अधिकार के भाग्य पर फैसला होगा।

asia cup

एशिया कप 2023

अगर बीसीसीआई के सूत्रों पर भरोसा किया जाये तो सितंबर में पाकिस्तान के एशिया कप की मेजबानी का कोई भी या बिलकुल मौका नहीं है।टूर्नामेंट को या तो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराये जाने और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मेजबानी अधिकार बरकरार रखने की उम्मीद है या फिर श्रीलंका दूसरा विकल्प हो सकता है।

End of Feed