Team India New Head Coach: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के नए हेड कोच के नाम पर लगेगी मुहर, ये दो नाम रेस में

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 1, 2024, 02:35 PM IST

Team India New Head Coach: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के साथ टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो गया। बीसीसीआई ने नए कोच के लिए आवेदन मंगवाए हैं और इंटरव्यू प्रक्रिया भी हो चुकी है, लेकिन नाम का ऐलान नहीं हुआ। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि नए कोच टीम के साथ कब जुड़ेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल द्रविड़ का खत्म हो चुका है कार्यकाल।
  • श्रींलका दौरे से पहले नए हेड कोच के नाम पर लगेगी मुहर।
  • टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए दो नाम रेस में।

Team India New Head Coach: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोमवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के नये मुख्य कोच इस महीने के आखिर में श्रीलंका में सीमित ओवरों की श्रृंखला के साथ टीम से जुड़ेंगे हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि राहुल द्रविड़ के जाने के बाद किसके नाम पर मुहर लगी है। पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के नाम की अटकलें लगाई जा रही है । क्रिकेट सलाहकार समिति ने गंभीर और भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच डब्ल्यू वी रमन के इंटरव्यू लिये हैं। शाह ने कहा कि एक चयनकर्ता की नियुक्ति भी शीघ्र की जायेगी । शाह टी20 विश्व कप के लिये वेस्टइंडीज आये हैं जिसमें भारत ने फाइनल में श्रीलंका को सात रन से हराकर खिताब जीता।

Team India, Team India New Head Coach, Team India Will Get a New Head Coach, BCCI secretary Jay Shah, Jay Shah conform, Gautam Gambhi, Team india News Coach Gautam Gambhi, Ind vs SL, Sri Lankan series, Two Names Shortlisted, BCCI, India vs Srilanka,

भारतीय टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twitter)

शाह ने चुनिंदा मीडिया से कहा,‘कोच और चयनकर्ता की नियुक्ति जल्दी ही होगी। सीएसी ने दो उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिये हैं और मुंबई जाने के बाद जो उनका फैसला होगा, हम उस पर अमल करेंगे ।जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण जायेंगे लेकिन नया कोच श्रीलंका श्रृंखला से ही जुड़ेगा।’ भारतीय टीम 27 जुलाई से तीन टी20 और तीन वनडे खेलने श्रीलंका जायेगी। भारत के 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीतने पर खुशी जताते हुए शाह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ की। विराट, रोहित और रविंद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले ली है।

End of Feed