ऑस्ट्रेलिया की जीत पर गदगद हुए जय शाह, कहा- महिला क्रिकेट गोल्डन एरा में है

ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा कि महिला क्रिकेट अपने सुनहरे दौर में है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट ने याद दिलाया कि यह खेल क्यों देखना जरूरी है। क्योंकि इसमें खिलाड़ियों की ताकत, जुनून और बेहतरीन खेल देखने को मिला।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड को हराकर सातवां आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद कहा कि महिला क्रिकेट अपने स्वर्णिम युग में चल रहा है। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीत की बधाई दी। ICC चेयरमैन जय शाह ने कप्तान सोफी मोलिनक्स को ICC महिला विश्व कप 2026 की ट्रॉफी सौंपी।

Jay Shah

जय शाह ने सौंपी आईसीसी ट्रॉफी। फोटो- साभार जय शाह सोशल मीडिया हैंडल

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और उसे 4 विकेट पर 150 रन ही बनाने दिए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बेथ मूनी ने 64 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।

End of Feed